कंपोजिट विद्यालय धरनीपुर बिषया मे वीरबैक एनिमल हेल्थ कंपनी द्वारा लगाया गया आरो वाटर कूलर

290 Views

गंभीरपुर /आजमगढ़। विकासखंड मुहम्मदपुर धरनीपुर बिषया के कम्पोजीट विद्यालय में गुरुवार को डॉ रमेश पशु चिकित्साधिकारी गंभीरपुर के मार्गदर्शन में विद्यालय में पढ़ने वाले बालक बालिकाओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से आरो वाटर कूलर स्थापित किया गया।धरनीपुर बिषया के ग्राम प्रधान जुल्मधारी यादव (जुल्मी ), खंड शिक्षाधिकारी मुहम्मदपुर राकेश कुमार, डॉक्टर रमेश ने संयुक्त रूप से सर्वप्रथम सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके उपरांत वीर बैक कंपनी द्वारा लगाए गए वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन कर डॉ रमेश एवं बीरबेक एनिमल हेल्थ कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजरशशिप्रकाश, टेक्निकल इनक्यूटीका डॉ दिगंबर वर्मा, बिजनेस ऑफिसर नितेश दुबे द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों को समर्पित किया गया। डॉ रमेश ने उद्घाटन के उपरांत कहां की यह वीर बैक कंपनी की एक अच्छी पहल है यह कंपनी दवा से जो पैसा कमाती है उसका कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों में खर्च करती है जैसा कि इस समय हमारे शरीर में 90% बीमारी का कारण पानी है और जो नौनिहाल होते हैं वह कल के भविष्य हैं प्राइवेट विद्यालय में तो विद्यालय द्वारा आरो प्लांट लगा दिया जाता है लेकिन सरकारी विद्यालय में यह सुविधा नहीं मिल पाती है जिस को ध्यान में रखते हुए वीर बैक कंपनी ने एक अच्छी पहल की है और उसी क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय धरनीपुर बिषया पर कंपनी द्वारा वाटर कूलर लगा कर बच्चों को समर्पित किया गया। जिससे कि बच्चों को शुद्ध पानी मिलेगा।इस मौक़े पर कमलेश कुमार, उमाशंकर अंजनी मिश्रा,रमाकांत भारती,रंजना सिंह रेखा यादव,शिखा मिश्रा सरोज, सरोज राय,मुकेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहें । कार्यक्रम के अंत में कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य अबुगानीम ने वीरवैक एनिमल कंपनी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *