कन्या विवाह महा यज्ञ है और इसमें आशीर्वाद रूपी आहुति देने वालो को परम सौभाग्य की प्राप्ति होती है उक्त विचार है जनपद के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डा पवन मद्धेशिया के ।
वे नगर के ब्रह्म स्थान सहादत पुरा स्थित मद्धेशिया अतिथि भवन के सभागार में अनाथ कन्या निशा मद्धेशिया के विवाह के अवसर पर दान दाताओं का स्वागत करते हुए उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मध्य देशीय वैश्य समाज के प्रमुख डा रामगोपाल गुप्त ने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि दानों में महा दान की संज्ञा कन्या दान को दी गई है।नगर के औरंगाबाद निवासी घनश्याम मद्धेशिया की सुपुत्री निशा मद्धेशिया के हाथ पीला करने में सहयोग हेतु अभिषेक मद्धेशिया हेमराज मद्धेशिया संजय गुप्ता संजीव मद्धेशिया समेत दर्जनों युवाओं की प्रेरणा से कोई बारातियों के नाश्ता तो कोई भोजन कोई मसाला कोई तेल घी आटा के साथ उपहारों का भंडार लग गया । डा गुप्त ने युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया और सभी युवाओं को इस वैवाहिक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए हृदय से धन्यवाद और आशीर्वाद दिया ।इस अवसर पर मध्यदेशीय वैश्य समाज के प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन पूरी युवा वर्ग के साथ किया ।समारोह के अंत में दूल्हे राजा राजन मद्धेशिया तथा दुल्हन निशा को सभी आगंतुकों ने अपने आशिर्वादो से अभिसिंचित किया ।समारोह में मुख्य रूप से रामदास गुप्त डा पवन गुप्ता संतोष राजवती दिलीप मद्धेशिया सौरभ मद्धेशिया आनंद गुप्ता कपूर चंद मोहन लाल मद्धेशिया विष्णु लाल मद्धेशिया अनूप चंद गुप्ता सुरेन्द्र गुप्ता रविगुप्त विकास गुप्ता विनोद गुप्ता बाबू लाल गुप्ता दीपक गुप्ता राकेश मद्धेशिया अखिलेश मद्धेशिया धर्मेंद्र पांडेय समेत सैकड़ों लोग सपरिवार मौजूद रहे।



