कम वसूली पर एसडीएम ने जताई नाराजगीवीरो रिपोर्ट:जयप्रकाश श्रीवास्तव

212 Views

आजमगढ़:एसडीएम मेहनगर संत रंजन ने मंगलवार को तहसील में संग्रह अमीनों की बैठक लेकर कम वसूली पर नाराजगी जताई।एसडीएम ने बड़े बकायादारों को पकड़कर जल्द वसूली के निर्देश दिए,मेहनगर तहसील क्षेत्र में संग्रह अमीन इस बार अपेक्षित वसूली कमी आई है।जिस कारण रखा गया लक्ष्य पूरा न होते देख मंगलवार को एसडीएम ने संग्रह अमीनों की बैठक ली। एसडीएम ने कम वसूली पर गहरी नाराजगी जताई। एसडीएम मेहनगर संत रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि बडे़ बकायादारों पर फोकस कर वसूली का प्रतिशत बढ़ाएं ताकि लक्ष्य के नजदीक पहुंच सकें।एसडीएम ने संग्रह अमीनों को लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।जिसमें कम वसूली किये जाने पर संबंधित अमीनो को कड़े निर्देश दिये हैं कि वसूली में और तेजी लायें।बैठक में सभी अमीनो को निर्देश देते हुए एसडीएम संत रंजन ने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लायें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *