कलयुग के साक्षात देवता श्री हनुमान जी महाराज आज भी पृथ्वी पर आज भी सशरीर वास करते है।नरक चतुर्दशी को संकटों से मुक्ति तथा सुख शांति के देने वाले श्री हनुमान जी महाराज का प्राकट्य हुआ था। उक्त विचार है श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार तथा श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति रेलवे क्रॉसिंग मऊ के प्रमुख डा रामगोपाल के ।वे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर हनुमान गढ़ी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे।इस अवसर पर मंदिर को गुब्बारे और फूल से सजाकर बाबा का श्रृंगार किया गया तथा 11बार श्री हनुमान चालीसा पाठ हुआ तथा भक्तो के भजन से भक्ति की धारा देर रात्रि तक बहती रही ।इस अवसर पर समिति के प्रमुख बब्बन सिंह न राम कथा बहती जाए जिसमे कोई कोई नहाए तथा अर्जुन राजभर द्वारा मेरे तो हनुमान जी राम राम और अनुपम पांडेय द्वारा वीर हनुमाना अति बलवाना राम नाम रासियो रे प्रभु मन रसियो रे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।इस अवसर पर श्री राम लोहिया दिनेश बरनवाल राघवेंद्र सिंह गुड्डू सिंह मोती लाल विश्वकर्मा प्रदीप कुमार अनिल शर्मा पंकज कुमार राजभर मंजू गुप्ता आनंद गुप्ता ओम प्रकाश प्रजापति वत्रिभुवन वर्मा अजय मिश्र राजेश क्षितिजा के अतिरिक्त दर्जनों भक्त गण भजन सागर में गोता लगाते रहे । अंत में मंदिर के मुख्य पुजारी ने प्रभु की आरती उतारते हुए प्रसाद वितरण किया गया । अंत में डा रामगोपाल ने सभी भक्तो को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं तथा बधाई दिया ।
कलयुग के साक्षात देवता श्री हनुमान जी महाराज आज भी पृथ्वी पर आज भी सशरीर वास करते है।
187 Views
