कांवरियों का जत्था मां विंध्यवासिनी के धाम दर्शन कर गंगाजल लेकर पहुंचे

204 Views

रिपोर्ट : जयप्रकाश श्रीवास्तव

मड़ियाहूं ,जौनपुर।स्थानीय तहसील अंतर्गत शिवाजी नगर मे कांवरियों के लिए शिविर लगाकर विशेष सुविधा मुहैया कराई जा रही हैl
बताया जाता है कि श्रावण मास के पवित्र महीने में शनिवार को प्राचीन कांवरिया संग सेवादल अध्यक्ष श्याम बाबू सेठ के नेतृत्व में मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के करीब हजारों कांवरिया संघ बोल बम के नारा देते हुए मां विंध्यवासिनी के धाम गए हुए थेl
जहां कांवरियों का जत्था मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर गंगाजल लेकर पैदल मड़ियाहूं नगर में पहुंच रहे हैं, वही प्राचीन कांवरिया संघ सेवा दल द्वारा कांवरियों को भंडारे का प्रसाद दिया जा रहा हैl
तथा सेवा दल द्वारा डॉ आलोक सिंह द्वारा कांवरियों को मरहम पट्टी व दवा दिया जा रहा हैl
निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह मकड़ू, व समाजसेवी विनय सिंह द्वारा, कांवरिया संघ को चाय नाश्ता बिस्कुट इत्यादि दिया जा रहा है, तथा कांवरियों को विश्राम के लिए सुविधा मुहैया कराई गई हैl
पूर्व विधायक डॉ लीना तिवारी द्वारा कांवरियों के लिए भंडारे का प्रसाद वितरित किया जा रहा है तथा कांवरियों विश्राम के लिए टेंट लगवाया गया है, पूर्व विधायक डॉ लीना तिवारी द्वाराकांवरियों के लिएहम पट्टी तथा दवा की व्यवस्था की गई हैl
सेवा दल द्वारा मड़ियाहूं में जगह-जगह पर सुविधा प्रदान की जा रही हैl
सोमवार को सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर पर पहुंचकर कांवरिया संघ द्वारा गंगा जल अर्पित किया जाएगाl

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *