बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत बोगरिया बाजार के पास ग्राम सराय त्रिलोचन के तरफ मुड़ने वाली लिंक रोड तो पूरी तरह से चौपट ही है वहां पर इकट्ठा आवारा पशु सैकड़ो की संख्या में दिन के समय हमेशा बैठे रहते हैं और रात को किसानों को परेशान करते हैं।जहां किसान दिन रात बड़ी मेहनत के साथ अपने खेतों में सुबह से लेकर शाम तक मेहनत करते हैं,पसीने बहाते हैं तब जाकर के किसी तरह से हम सभी को अनाज मिल पाता है। वहीं जहां दिन भर किसान मेहनत कर रहे हैं वही रात भर छुट्टा पशुओं के चक्कर में सो नहीं पा रहे हैं ये छुट्टा पशु पूरी तरह से किसानों की फसलों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान इस गांव से उस गांव के बाहर इन्हें पहुंचा दे रहा है फिर पुनः ये वापस आ जा रहे हैं यह मामला केवल एक दो गांव का नहीं है इसलिए अनेकों गांव में यह समस्या विकराल रूप धारण किए जा रही है जगह-जगह पर गौशालाएं बनाई गई हैं परंतु गौशालाओं में छुट्टा पशुओं को भेजने के बावजूद अभी भी छुट्टा पशु काफी संख्या में खेतों में व सड़कों पर देखें जा रहे हैं जो पूरी तरह से किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।इस समस्या को दूर करने के लिए किसानों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सुझाव दिया है किसानों ने कहा है कि जल्द से जल्द हमारी यह समस्या दूर की जाए छुट्टा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जाए। शिकायत करने वालों में विपिन सिंह, संजय सिंह, लालजी यादव, सरवन यादव, अभिषेक, शमशेर बहादुर सिंह, प्रकाश सिंह, आदि लोग रहे।
किसानों के लिए सिरदर्द बना छुट्टा पशुओं की समस्या
169 Views
