आजमगढ़ 07 जुलाई– उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार ने जनपद के सम्मानित कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सभी किसानों को ईकेवाईसी करानी होगी, अन्यथा किसान सम्मान निधि से वंचित हो सकते हैं। भारत सरकार द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार योजनान्तर्गत पात्र सभी लाभार्थी पी0एम0 किसान पोर्टल पर स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना ईकेवाईसी दिनांक 31 जुलाई 2023 के पूर्व अनिवार्य रूप से करा लें। जिससे वे योजनान्तर्गत आगामी किस्तों का लाभ प्राप्त कर सकें।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर स्वयं के मोबाईल/कम्प्यूटर द्वारा ईकेवाईसी का विकल्प चुनकर पर ओे0टी0पी0 आधारित सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं, अथवा निकटतम जन सेवा केन्द्र के माध्यम से भी बायोमैट्रिक सत्यापन द्वारा अवशेष ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण करा सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने यह भी अवगत कराया कि जनपद के योजनान्तर्गत पंजीकृत कुल 753979 कृषकों के सापेक्ष 548853 कृषकों का ईकेवाईसी पूर्ण है तथा 205126 कृषकों द्वारा अभी भी ईकेवाईसी कराना अवषेश है।
उन्होने जनपद के अवशेष 205126 किसान भाईयों को अवगत कराया है कि शासन द्वारा ईकेवाईसी कार्य हेतु निर्धारित समय सीमा समाप्त होने में मात्र कुछ दिन अवशेष हैं, इसलिए तत्काल अपनी ईकेवाईसी करा लें, अन्यथा आगामी 14वीं किस्त पाने से वंचित रह सकते हैं।
किसान सम्मान निधि के लिए सेवा से कराना होगा अनिवार्य
199 Views
