179 Views
रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
मऊ। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में 23 सितंबर को परदहा के कुशमौर में स्थित लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय की छात्रा संध्या कुशवाहा कुलाधिपति के हाथों सम्मानित की जाएंगी। बताते चले की मऊ जनपद की लक्ष्मी नारायण पीजी कॉलेज कुशमौर की एम. ए .गृह विज्ञान की छात्रा संध्या कुशवाहा ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में 82.84 % अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।संध्या ने गृह विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। महाविद्यालय के प्रबंधक अरविंद दुबे ने बताया कि संध्या की प्रतिभा से विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरा जनपद गौरवान्वित है।
