कोई समस्या हो हेल्प लाइन नंबरों का करें प्रयोग – एसपी 

193 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जूही मैरिज हॉल, आदिलाबाद में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा आज मिशन शक्ति के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । चौपाल में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ,गांव की महिलाओं तथा बालिकाओं, एएनएम, आशा कार्यकर्त्री, बीसी सखी तथा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चियों एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने छात्राओं एवं महिलाओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे 1090,1076,1098, 181,112,102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें यह भी बताया कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसडीएम मोहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, मोहम्मदाबाद सर्किल के सभी थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *