खुरहट ।निर्मल मन जन मोहि भाव मोहि कपट चल छिद्र न भावा अर्थात श्री राम जी को विनम्र तथा विशुद्ध

117 Views

खुरहट ।निर्मल मन जन मोहि भाव मोहि कपट चल छिद्र न भावा अर्थात श्री राम जी को विनम्र तथा विशुद्ध मन वाला व्यक्ति पर ही अपनी कृपा करते है और इसी प्रकार के स्वभाव वाले व्यक्ति श्री राम जी के दरबार में पहुंच सकते है ।उक्त विचार है श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार के मुखिया चंद्र शेखर अग्रवाल के ।वे खुरहट में संजय वर्मा के निवास पर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री सुंदर काण्ड पाठ के बाद श्री राम के गुणों का बखान कर रहे थे।समिति के मनोज तिवारी सुनील चौबे अजय गुप्ता राम प्यारे गुप्ता ने क्रमशः श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ किया।इस अवसर पर मनमोहक भजनों की श्रृंखला मनोज तिवारी ने प्रस्तुत किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष भगत सुशील कुमार अनिल शर्मा जय कृष्ण उपाध्याय श्री राम लोहिया तरुण धनंजय वर्मा संजय कुमार स्टाइलसमेट सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *