आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के सूरहन में शनिवार के दिन में युवती की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। घटनास्थल उप जिलाधिकारी आवास से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका का नाम शबनम पुत्री जैतू राजभर उम्र लगभग 22 वर्ष है। शबनम की मां आशा खेत में काम कर रही थी उसी के लिए घर से खाना लेकर जा रही पुत्री शबनम को रास्ते में रोककर हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बारे में सुनते ही वहां पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के गर्दन पर वार किया गया है। घटना की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
खेत में सिंचाई कर रही मां के लिए खाना ले जा रही पुत्री की चाकू से वार कर निर्मम हत्या
171 Views
