गंगा दशहरा के अवसर पर नगर के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति रेलवे क्रॉसिंग निकट बालनिकेतन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसके अंतर्गत समिति के प्रमुख जय कृष्ण उपाध्याय तथा अजय मिश्र के संयुक्त पुरोहित्व में विधि विधान से षोडशोपचार तथा पंचोपचार पूजा कराया ।इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि आज गंगा दशहरा के ही दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण जन कल्याण के लिए हुआ था। गंगा दशहरा के दिन स्नान दान करने से जीवन के अनंत पुण्य फल की प्राप्ति होती है ।इस अवसर पर पुरोहित अजय मिश्र ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर यज्ञ हवन करने से कायिक वाचिक तथा मानसिक तीनों प्रकार के दोषों का प्रशमन होता है।इस दिन मां गंगा के अवतरण की कथा का श्रवण चिंतन तथा मनन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।यज्ञ हवन के अवसर पर समिति के प्रमुख श्री राम लोहिया जे एन सिंह डा रमेश शर्मा मोती लाल विश्वकर्मा राघवेंद्र सिंह बब्बन सिंह शिवानंद सिंह अर्जुन राजभर संजय सर्राफ विनोद गुप्ता राजेश क्षतेजा मोती लाल चौरसिया तरुण सिंह आदि मौजूद रहे। यज्ञ के मुख्य यजमान अनिल शर्मा रहे ।



