गंगा दशहरा के पावन पर्व पर नगर के रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया ।पाठ करने वालों में प्रमुख रूप से विनोद कुमार गुप्ता बब्बन सिंह अजय मिश्रा तथा डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता अनुपम पांडेय आदि रहे ।इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए सेवा समिति के प्रमुख डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि गंगा दशहरा का पर्व सचमुच बहुत ही महत्वपूर्ण एवं पावन है आज ही के दिन शुभ घड़ी और शुभ नक्षत्र में भागीरथी के प्रयास के पश्चात मां गंगा पृथ्वी पर सर्व जीवो को का उद्धार करने हेतु अवतरित हुई थी। मां गंगा का स्वागत हम सभी लोगों को स्नान ध्यान दान तथा जप एवं तप करके करना चाहिए ।कार्यक्रम के अंत में अर्जुन राजभर द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई जिससे सभी श्रोता गण थिरकने के लिए मजबूर हो गए। इस अवसर पर समिति का विस्तार किया गया जिसमें संजय कुमार सर्राफ को सर्वसम्मति से मंदिर समिति का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन करते हुएसमिति के प्रमुख आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी लोगों को अपने जीवन के गाढ़ी कमाई का कुछ न कुछ अंशदान करते रहना चाहिए क्योंकि यही अंशदान परलोक और लोक में दोनों लोको में उद्धार करता है इसलिए आप जब भी मंदिर में गुरु के घर अथवा मित्र के घर में जाएं तो खाली हाथ नहीं जाना चाहिए उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अपना अंशदान देना चाहते हो रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कर दें और अपनी क्षमता एवं शक्ति के अनुरूप जब भी चाहे दान देते रहें इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश सिंह राघवेंद्र सिंह राजेंद्र कुमार त्रिभुवन वर्मा रघुनाथ चौहान ओम प्रकाश स्वामी नाथ गुप्ता अनिल कुमार मोती लाल विश्वकर्मा कैलाश चंद्र जायसवाल रवि शंकर अग्रवाल अनुपम पांडेय बब्बन सिंह राजेश कुमार श्री राम लोहिया जे एन सिंह समेत सैकड़ों भक्त गण मौजूद रहे।




