गंगा स्नान करने जा रहे दर्शनार्थियों की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगभग 20 दर्शनार्थियों की दर्दनाक मौत

183 Views

गंगा स्नान करने जा रहे दर्शनार्थियों की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगभग 20 दर्शनार्थियों की दर्दनाक मौत

मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरजाने से लगभग 20 जान काल के गाल मे समागई। इस हादसे की वजह ट्रैक्टर की ट्रॉली का बैरिंग टूटना बताया जा रहा है। बैरिंग टूटते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने बीच बचाव का कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की सूचना है। ये हादसा पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर हुआ। बताया गया है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली की बैरिंग टूट गई थी, जिसकी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 20 लोगों की मरने की सूचना है। मृतकों के परिवारों की महिलाओं की चीत्कारों से दहल उठा एटा का गांव नगला कसा। तीन गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान को जा रहे थे। जिसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक लोग थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी। जिसमें बच्चों को मिलाकर कुल 52 लोग सवार थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *