ग्रामीणों नें कोटेदार पर घट तौली का लगाया आरोप मामला कोईरियापार का

159 Views

सरकार डाल डाल तो कोटेदार पात पात

ग्रामीणों नें कोटेदार पर घट तौली का लगाया आरोप मामला कोईरियापार का

मऊ। गरीब कुनबा के राशन पर कोई डाका डाल न सके इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक कोटेदारो को इलेक्ट्रीक तौल मशीन उपलब्द्ध कराया गया है। वावजूद इसके कोटेदारो द्वारा कुछ न कुछ नई तकनीक ईजाद कर ही लिया। कुछ ऐसा ही मामला कोईरियापार का आ रहा हैं जहाँ गांव के श्रवण कुमार, झब्बू, सूरज, रामचंद्र चौहान,धर्मपाल चौहान, आदि नें अपने गांव के कोटेदार सुनील मौर्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार द्वारा हम लोगों से नई मशीन पर राशन तौल कर अंगूठा लगवा कर राशन तौल कर रखवा लिया गया और दो दिन बाद हम सभी को पुराने हिसाब से राशन दिया गया वह भी पांच पांच किलो राशन कम दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *