ग्राम सभा गंजोर में चल रहे श्रीमद भागवत कथा में भक्तो का उमड़ा जन सैलाब

202 Views

ग्राम सभा गंजोर में चल रहे श्रीमद भागवत कथा में भक्तो का उमड़ा जन सैलाब

मेंहनगर के गंजोर गांव में श्री राम एलआईसी के ब्रांच मैनेजर अनुराग द्विवेदी बिट्टू बाबा रिलायंस ब्रांच के मैनेजर अभिषेक द्विवेदी द्वारा अयोजित साप्ताहिक भागवत कथा में वृंदावन से पधारे पूज्य सुमित जी महाराज द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है कथा के सातवे दिन कथा को श्रवण करने के लिए भक्तो का जन सैलाब उमड़ा हूवा दिखाई दिया कथा में पूज्य महाराज जी ने बताया की राजा परीक्षित ने सुखदेव मुनि से पूछा तो उन्होंने सुदामा जी के चरित्र का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने बताया की सुदामा जी इतने गरीब थे की रहने के लिए न घर और नही खाने के लिए घर में अन्न था लेकिन बराबर प्रसन्न रहते थे क्योंकि भगवान को याद करते रहते थे हमारे पास जब सब कुछ रहता है तो हम भगवान के स्मरण को भूल जाते है केवल दुख में ही भगवान को याद करते है। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक राय ईशान पब्लिक स्कूल के मैनेजर अशोक श्रीवास्तव डॉक्टर सीके त्यागी पत्रकार मुकेश सिंह हिंदु युवा वाहिनी के अमित सिंह सहित समस्त ग्राम वासी और क्षेत्र वासी उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *