ग्राम सभा में बह रही विकास की गंगा।

239 Views

पल्हना आजमगढ़। पल्हना विकासखंड के पित्तथोरपुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान ने बहाई विकास की गंगा। पेश की एक नई मिसाल। ग्राम सभा के प्रधानपति अशोक सिंह ने ग्राम सभा में इतना सुंदर विकास किया है कि देखने लायक बनता है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि सरकार इतनी सारी योजनाएं चला रही है सभी लोग अपने ग्राम का विकास करें क्योंकि जब तक गांव विकसित नहीं होगा देश कैसे विकसित होगा। ग्राम में इनके द्वारा सामुदायिक शौचालय, अमृत सरोवर, कचरा घर, पंचायत भवन, इंटरलॉकिंग का इतना सुंदर कार्य कराया गया है जो देखने लायक बनता है। अन्य प्रधानों के लिए भी एक मिसाल है। उन्होंने बताया कि सभी प्रधान आपसी ताल- मेल बैठाकर अपने-अपने गांव का विकास करें क्योंकि जब तक गांव का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। मौके पर पल्हना विकासखंड के सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *