मुंबई महाराष्ट्र
आइडियल पत्रकार संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने आज एक लिखित वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ के तेज तर्रार पत्रकार श्रवण यदु को आइडियल पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है साथ ही आइडियल पत्रकार संघटन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, विनय कुमार श्रीवास्तव, तथा शोएब आलम के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया की श्रवण यदु से दूरभाष पर बातचीत करने के बाद तथा उनकी सहमति पर ही यह निर्णय लिया गया है। श्रवण यदु ने यह भी बताया कि हम आइडियल पत्रकार संघटना में कार्य कर रहे हैं। वहीं पर दूरभाष पर श्रवण यदु ने बताया की चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का पूरा विस्तार किया जाएगा। इस बीच आइडियल पत्रकार संगठन के तीनों राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, शोएब आलम, विनय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष रवि दीक्षित, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, राष्ट्रीय महासचिव नितिन शिंदे, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल एवं राशिद खान पठान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम जी उपाध्यक्ष विनय मिश्रा एवं दुर्गा सिंह, प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश डॉ पृथ्वीराज सिंह डॉक्टर नरेंद्र नाथ पांडे एवं डॉ अनिल कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र शिवाजी रतन कांबले, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पंकज राय, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विनोद कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव, प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, सहित सभी प्रमुख पदाधिकारीयों ने श्रवण यदु को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया है।
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्रवण यदु आइडियल पत्रकार संघटना छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भी कार्यभार देखेंगे।
161 Views
