239 Views
नंदगंज (गाजीपुर):क्षेत्र के कुसुम्हीकलां बांध के पास नीम के पेड़ से लटककर छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से करीब 12 किमी दूर पेड़ से लटका मिला। हकीमपुर सोंठीक मंतोष बिद (26)पुत्र स्व. नन्हकू बिद शुक्रवार की सुबह घर से साइकिल लेकर निकला था। वह समीप के कालेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। कुसुम्हीकलां मजार के समीप उसका शव पेड़ से लटका हुआ था। पेड़ से लटकने के लिए चादर की रस्सी बनाई गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मोबाइल के वाट्सग्रुप पर शव देख उसके भाई संतोष बिद ने उसकी पहचान की। भाई ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई संतोष ने लिखकर दिया है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
