छुट्टा पशुओं ने किया किसानों के नाक में दम

184 Views

रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया बाजार व आसपास के गांवों में किसान छुट्टा पशुओं से खासा परेशान है। किसान रात्रि में अपने-अपने गांव के मुख्य मार्ग पर पूरी रात फसलों की सुरक्षा के लिए छुट्टा पशुओं को अपने खेतों में घुसने से रोकने के लिए रात भर जग रहे हैं। यह छुट्टा पशु बाजारों के मुख्य मार्ग पर इकट्ठा होकर बैठ जा रहे हैं जिससे आने-जाने वाले वाहनों को भी काफी ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही है साथ ही साथ वाहन चलाने वाले लोगों के लिए ये छुट्टा पशु दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। अतः संबंधित उच्च अधिकारियों से यह निवेदन है कि इन छुट्टा पशुओं को चिन्हित स्थान पर भिजवा दे जिससे कि किसानों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े साथ ही साथ आने जाने वाले वाहनों को जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वह दिक्कतें ना आने पाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *