जंगली सूवर के हमले से एक की मौत चार घायल

190 Views

जंगली सूवर के हमले से एक की मौत चार घायल

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती इलाके में एक जंगली सुअर ने बस्ती के लोगों पर अचानक हमला बोल दिया इस हमले में जहां एक की मौत की पुष्टि हुई है,वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति को मामूली चोट आने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सुअर को रेस्क्यू करने में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में आज सुबह करीब 10 बजे जंगली सुअर ने करीब 6 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में बंगाली राम उम्र 58 वर्ष की मौत हो गयी। सुअर द्वारा उसके गले में काट लिया गया था जिससे काफी खून बहने से उसकी मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल चंद्रबली राम, श्यामदेव को प्राइवेट अस्पताल वही कीरत और सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल गुलशन को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जंगली सुअर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सूअर का रेस्क्यू करने में जुट गई है। जल्द ही उसका रेस्क्यू कर पकड़ लिया जाएगा। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *