जनपद मऊ में टेक्सटाइल पार्क स्थापना के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ ने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए के शर्मा को दी बधाई …..

137 Views

मऊ नगर के सईद रोड की मरम्मत तथा उससे जुड़े मुंशीपुरा ओवरब्रिज तक सर्विस रोड बनाए जाने की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता द्वारा नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा से की गई मांग

जनपद मऊ में टेक्सटाइल पार्क बनवाने के लिए श्री ए के शर्मा ऊर्जा व नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ ने ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष *डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि मऊ जनपद में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना कर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने देशहित में खासकर पूर्वांचल वासियों के लिए महान कार्य किया है। डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि टेक्सटाइल पार्क की स्थापना से हैंडलूम और पावरलूम उद्योग के विकास में आशातीत सफलता मिलेगी जिससे नए रोजगार का सृजन हो सकेगा।

डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा से मऊ नगर के सईद रोड की मरम्मत कराए जाने तथा उससे जुड़े मुंशीपूरा ओवर ब्रिज तक सर्विस रोड बनवाने की मांग किया। डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते डी सी एस के मोड से गाड़ियों को भीटी होते हुए लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय कर मऊ नगर के चौक आदि जगहों को जाना पड़ रहा है।यदि सईद रोड दुरुस्त रहता तो मऊ नगरवासियों को काफी राहत मिल जाती।

डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री ए के शर्मा जिस तरह जनपद मऊ सहित पूर्वांचल के विकास हेतु कृतसंकल्पित हैं उसके लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ए के शर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हमेशा ऋणी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *