जनपद स्तरीय रसोईया पाककला प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन नगर के शिक्षा विभाग स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। पीएम पोषण योजना एवं मध्यान्ह भोजन अंतर्गत रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, छात्रों को प्रतियोगिता का जज बनाकर उनको प्रेरित करना तथा भोजन को अति पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने हेतु शाक भाजी का उपयुक्त उपयोग तथा पकाने की विधि की समझ का आकलन किया जाना ।इसी कड़ी में जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन संपादित किया गया जिसमें जनपद के सभी विकासखंडों से कुल 30 विद्यालयों से रसोईया चयनित होकर पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिये। जिसमें प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय बहरीपुर शिक्षा क्षेत्र परदहा की रसोइया मंजू देवी को प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान पर कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव रानीपुर की रसोइया कुसुम देवी रही तथा तृतीय स्थान पर विकासखंड बड़राव के प्राथमिक विद्यालय चुम्मनार की रीमा देवी रही। प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को 3500 रुपए तथा ₹300 आवागमन भत्ता, द्वितीय स्थान के लिए ₹2500 एवं ₹300 यात्रा भत्ता तथा तृतीय स्थान के लिए एक 1500 रुपए तथा ₹300 यात्रा भत्ता तथा मेडल व प्रमाण पत्र पुरस्कार स्वरूप दिया गया । पुरस्कार राशि पी एफ एम एस के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित किया गया। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कुल ₹600 पी एफ एम एस के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में डॉक्टर अंजुम आरा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डी सी एस के पी जी कालेज प्रवक्ता गृह विज्ञान ऊष्मा चतुर्वेदी तथा फाइन डाइन रेस्तरां के चीफ कुक रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कहा कि भोजन माता की भूमिका सबसे अहम होती है और उनके द्वारा बनाया गया स्वच्छ और सुरक्षित भोजन से बच्चे स्वस्थ रहते हैं और जब बच्चे स्वस्थ रहते हैं तभी नियमित रूप से विद्यालय आते हैं जो निपुण भारत मिशन की संकल्प को साकार करने में सफल होगा। कार्यक्रम के आयोजक डी सी एम डी एम पीयूष पांडेय ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।संचालन सदस्य राज्य संदर्भदाता समूह अरविन्द पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रितेश सिंह,अजीत तिवारी , सुशील पाण्डेय,अनुप तिवारी, जितेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह ,सुधांशु सिंह ,अरविंद श्रीवास्तव, आभा त्रिपाठी, विभा राय सहित सभी जिला समन्वयक, कार्यालय कर्मी तथा शिक्षक अभिभावक एवं भोजन माताएं और बच्चे उपस्थित रहे।
जनपद स्तरीय रसोईया पाककला प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन नगर के शिक्षा विभाग स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।
206 Views
