जनसागर टुडे के सातवें स्थापना दिवस पर पत्रकारों को अंग वस्त्र और आभार पत्र देकर किया गया सम्मानित।
तरवा आजमगढ़। जनसागर टुडे दैनिक राष्ट्रीय अखबार का सातवां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां कई बड़ी हस्तियों ने गाजियाबाद के मुख्य कार्यालय पर शिरकत किया जहां उन्हें अखबार के संपादक ठाकुर पंकज सिंह के द्वारा अंग वस्त्र और आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया। उसी क्रम में आज आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई मेंहनगर के समस्त पत्रकारों को आजमगढ़ ब्यूरो प्रभारी सूरज सिंह के द्वारा अंग वस्त्र और आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया। जहां सभी पत्रकारों ने दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और बताया कि अखबार इसी तरह दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें और यह अखबार जन-जन तक पहुंचे। आजमगढ़ ब्यूरो प्रभारी सूरज सिंह के द्वारा विशाल सिंह, दीपक सिंह , रामसुंदर, और अरुण यादव को अंग वस्त्र और आभार पत्र प्रदान किया गया।
