जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाना सरायलखंसी में दी तहरीर

100 Views

मऊ, 6 मई 2025:
थाना सरायलखंसी क्षेत्र के गांव मानपुर में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त तनाव उत्पन्न हो गया। गांव निवासी रामसरन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि गिरीशचन्द्र एवं उनके परिवार के लोगों ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया, और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित रामसरन यादव द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 6 मई की सुबह लगभग 6 बजे गिरीशचन्द्र अपने भाइयों और परिजनों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचा और कब्जा करने लगा। जब रामसरन यादव ने इसका विरोध किया तो गिरीशचन्द्र पक्ष के लोगों ने उन्हें और उनके परिजनों को गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि हमलावरों ने रामसरन की कार (नं० UP54 N-3099) का शीशा तोड़ डाला तथा गले की चेन भी छीन ली। पीड़ित के अनुसार, मौके पर महिलाओं सहित लगभग दो दर्जन लोग शामिल थे, जिन्होंने एकजुट होकर हमला किया।विपक्षियों ने लगातार 20 मिनट तक पथराव किया जिससे पिड़ित के घर के 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गये व चारपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर के करकट व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही रामसरन ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित ने इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी ने कहा कि उक्त लोग लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *