जल जीवन मिशन के तहत दो दिवस कार्यशाला का आयोजन

185 Views

गंभीरपुर /आजमगढ़।
जल जीवन मिशन हर घर जल योजना अन्तर्गत जेपी मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा पेयजल योजनाओं के हितग्राहियों के क्षमता संवर्धन हेतु निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों (क्षेत्र पंचायत सदस्य )का विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लाक मुहम्मदपुर सभागार में सोमवार को किया गया। प्रशिक्षण में राज्य प्रशिक्षक सी बी गोस्वामी द्वारा कार्यक्रम में पाइप पेयजल परियोजना के बारे में जानकारी दी गयी जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की जो शुरुआत की गई जिसका लक्ष्य 2024 तक हर घर वाटर सप्लाई के माध्यम से लोगों को शुद्ध और शीतल जल उपलब्ध करवाना है
उन्होंने बताया कि
जो जल हम पी रहे हैं वह निरंतर दूषित होता जा रहा है जल में हमारे विभिन्न प्रकार के रासायनिक तत्व और आर्सेनिक आयरन नाइट्रेट क्लोराइड फ्लोराइड शेष क्लोरोन जैसे तत्व हमारे लिए हानिकारक हो रहे हैं ।
सहायक विकास अधिकारी ऋवण कुमार ने पेयजल योजना के बारे में एवं पंचायत की जिम्मेदारियां, परियोजना में महिलाओं की भागीदारी की विस्तृत जानकारी दी।विकास खण्ड परिसर में
लगे पेयजल की जांच करके उनकी गुणवत्ता के बारे में बताया गया गांव में बीडब्ल्यूएससी की भूमिका ग्राम पंचायत मे घरेलू जल संरक्षण पेयजल आपूर्ति के स्रोतों को भविष्य के लिए कैसे सुरक्षित बनाए आदि की जानकारियां दी गई ।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के कोऑर्डिनेटर महेश यादव ,राजू कुमार,ए एन मौर्य , क्षेत्र पंचायत सदस्य अच्छेलाल, नरसिंग यादव,सुनील कुमार मिश्रा,पूनम आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *