जितेंद्र राखौलिया के आर्थिक सहयोग से सम्पन्न हुआ एक लावारिस हिन्दू पुरुष शव का हुआ अन्तिम संस्कार

168 Views

जितेंद्र राखौलिया के आर्थिक सहयोग से सम्पन्न हुआ एक लावारिस हिन्दू पुरुष शव का हुआ अन्तिम संस्कार

पी. एम. न.4 58/2023के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना – सरायलखंसी – मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से आज दिनांक 03.12.2023 को जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक, चीफ फार्मेसिस्ट पी. एन. सिँह के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न 01:00 बजे शव को पूरे विधि विधान से गढ़मलपुर बलिया निवासी व हिन्दू वाहिनी किसान मोर्चा, बलिया के जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिँह ऊर्फ भगत सिँह द्वारा *मुखाग्नि * प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्चे सर्वश्री जितेंद्र राखौलिया जी, चैंपियन फ्लायर्स सहादतपुरा, जनपद – मऊ ,द्वारा वहन किया गया
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक डा० पी० एन० सिंह जी , डा. आशुतोष राय , नमो नारायण सिँह, दया राम यादव, राम नाथ राम, अमरेश , मुन्ना, राजेश सिंह, छविलाल , मालक जी , मुन्ना बरैठा जी व घाट संचालक श्रl संतोष जी सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का अस्थि कलश उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l

जय शिव जय शव

नमो नारायण सिँह
मीडिया सलाहकार
देवाश्रम -मऊ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *