जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने प्राइमरी विद्यालय,गौशाला, और अमृत सरोवर में हो रहे मिट्टी की खुदाई का किया औचक निरीक्षण

206 Views

आजमगढ़ ।जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अपनी साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज अनेकों प्राथमिक विद्यालयों पर औचक निरीक्षण किया जिसमें प्राथमिक विद्यालय चक्रपानपुर, जहानागंज, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल कम्हरिया, मेंहनगर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में पहुंचकर बच्चों से उनके ड्रेस के बारे में पूछा बच्चों ने बताया की ड्रेस का पैसा हमारे माता-पिता के खाते में चला जाता है जिलाधिकारी महोदय ने स्वयं अभिभावकों से बात करके बच्चों को ड्रेस में विद्यालय भेजने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने खरिहानी कम्हरिया में अमृत सरोवर पर कराया जा रहे मिट्टी खुदाई के कार्य का भी निरीक्षण किया उन्होंने सख्त निर्देश दिया की मिट्टी की खुदाई का काम मनरेगा के अंतर्गत आने वाले मजदूरों के द्वारा ही कराई जाए। जिलाधिकारी महोदय ने खरिहानी अंतर्गत सेररा गौशाला का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्य संस्था को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय के अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तायुक्त पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *