जिला चिकित्सालय जनपद मऊ के वरिष्ठ फार्मासिस्ट पी.एन. सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

186 Views

जिला चिकित्सालय जनपद मऊ के वरिष्ठ फार्मासिस्ट पी.एन. सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

जनपद मऊ

मऊ जनपद के जिला चिकित्सालय में कार्यरत वरिष्ठ फार्मासिस्ट पी.एन. सिंह को जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने मिलकर के भावभीनी विदाई दी। आपका कार्यकाल बहुत ही सराहनी रहा आपने अपने कार्यकाल को बड़े ही निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक पूर्ण किया। पी,एन सिंह चिकित्सकीय सेवाओं के साथ-साथ इन्होंने एक और बेड़ा उठा रखा है वह है लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार अब तक इन्होंने लगभग 600 से ऊपर लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किया है। यही नहीं आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि इस कार्य में उनकी धर्म पत्नी भी बढ़-चढ़कर के भाग लेती हैं और जब कभी भी ऐसा अवसर आ जाता है कि एक साथ दो लाशों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाता है तो उनकी पत्नी भी साथ में जाती हैं और अंतिम संस्कार में पूर्ण सहयोग करती हैं जो आज के युग में संभव नहीं है परंतु कहा जाता है ना कि व्यक्ति अगर कोई चीज ठान ले तो अवश्य ही कर दिखाता है और ऐसे ही एक उदाहरण है अपने पी.एन सिंह जी। उनकी विदाई समारोह में वरिष्ठ चिकित्सकों ने कटवा कर यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें उनका लोगों ने आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा की आप अपने जीवन में जो भी कार्य करने का बेड़ा उठा रखे हैं इस कार्य में आप हमेशा सफल हो और जैसा भी सहयोग हम सभी से आपको भविष्य में जरूरत पड़े तो हम सभी हमेशा आपके साथ रहेंगे। इस अवसर पर समस्त जिला चिकित्सालय के कर्मचारी और वरिष्ठ चिकित्सक गण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *