200 Views
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए ट्रांसफर अभियान जारी रखा जिसमें कई थानाध्यक्ष इधर से उधर किए गए हैं।इसी क्रम में आज गंभीरपुर थाना अध्यक्ष नंद कुमार तिवारी का स्वाट टीम (एस ओ जी)मे हुआ स्थानांतरण। वहीं थाना अध्यक्ष मेहनाजपुर स्वतंत्र कुमार सिंह का स्थानांतरण थानाध्यक्ष गंभीर के रूप में किया गया।निरीक्षक राजेश कुमार सिंह का निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर प्रभारी निरीक्षक थाना पवई, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का पीआरओ से थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर, निरीक्षक विकास चंद्र पांडे का थाना अध्यक्ष बरदह से थाना अध्यक्ष सिधारी, उप निरीक्षक विनय कुमार दुबे का स्वाट टीम से थाना अध्यक्ष बरदह, उप निरीक्षक रूपेश सिंह का थाना अध्यक्ष सिधारी से क्राइम ब्रांच स्थानांतरण किया गया है।

