218 Views
आजमगढ़ 12 जुलाई– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने जनपद के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री लालचंद तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री तिवारी के निधन से जनपद को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
जिलाधिकारी ने शोक संतृप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
