जिले में हिंदुस्तान हिंदी दैनिक द्वाराआयोजितओलंपियाड2024 परीक्षा सकुशल संपन्न

153 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़: हिंदुस्तान हिंदी दैनिक द्वारा आयोजित ओलंपियाड 2024 की परीक्षा आज पूरे जनपद के बहुत से विद्यालयों में जिन बच्चों ने फॉर्म भरे थे उन सभी ने आज परीक्षा ओएमआर शीट पर दिया। इस परीक्षा के जरिए मेधावी छात्रों का चुनाव किया जाता है जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में हर तरह का सहयोग प्रदान किया जाता है ऐसी ही प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान के लिए ओलंपियाड हिंदुस्तान हिंदी दैनिक के द्वारा प्रत्येक वर्ष यह परीक्षा कराई जाती है।इसी के अंतर्गत ओलंपियाड 2024 की परीक्षा आज पूरे जनपद में सकुशल संपन्न हुआ। कुछ बच्चों से बातें की गई तो उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत ना सरल थे ना बहुत आसान कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनके जवाब वाकई में बहुत कठिन थे। यह परीक्षा कक्षा 1 से लेकर के कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए है। जिसमें उन बच्चों के सिलेबस से ही प्रश्नों को उठाया जाता है। इस तरह की परीक्षाओं से बच्चों के अंदर दबी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सुनहरा मौका मिलता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *