जिस भजन में राम का नाम ना हो उस भजन को गाना ना चाहिए ।उक्त भजन को गाते हुए भक्त गण झूमने के लिए मजबूर हो गए ।मऊ नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर निकट रेलवे क्रॉसिंग में सजे हुए दरबार में भजनों के शमा बाधा भजन गायक सर्वेश राय ने ।
मंगल की मूर्ति तथा मंगल के देने वाले श्री हनुमान जी महाराज के दरबार में मंगलवारी श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ के अनंतर वे भजनों की लड़ी प्रस्तुत कर रहे थे।इस अवसर पर समिति के प्रमुख बब्बन सिंह तथा समिति के कुबेर संजय सर्राफ के पिता व समिति के मोतीलाल विश्वकर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई । श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति के अनुपम पांडे जय कृष्ण उपाध्याय अजय मिश्र रिंकू मिश्रा आनंद गुप्ता डा रमेश शर्मा तथा अर्जुन राजभर ने संगीतमय पाठ किया।कार्यक्रम का संयोजन करते हुए डा रामगोपाल ने कहा कि जीवन की सारी समस्याओं का एक ही समाधान केवल श्री हनुमान जी की आराधना है । कलि युग के साक्षात अजर और अमर देवता सहज ही प्रसन्न होकर मन वांछित फल देने वाले है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष गुप्ता पंकज राजभर ओमप्रकाश प्रजापति दिलिप कुमार राजेश क्षीतिजा शैलेंद्र गुप्ता संजय कुमार गुप्ता अनिल शर्मा विनोद गुप्ता जे एन सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने पाठ और भजनों की गंगा में डुबकी लगाया ।




