जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडे को दी गई भावभीनी विदाई

167 Views

विदाई समारोह में पुलिस कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता रही मौजूद

रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव

सगड़ी/आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली में लगभग डेढ़ वर्षो से कोतवाल रहे यादवेंद्र पांडे ने जहां अपने कार्य कुशलता से अपने अधिकारियों का दिल जीता वही अपने मधुर व्यवहार से क्षेत्रीय जनता में अपार लोकप्रियता हासिल किया जैसे ही उनके स्थानांतरण की खबर आई लोगों में मायूसी छा गई आज सुबह उनकी विदाई ढोल ताशे फूल मालाओं के द्वारा पुलिस कर्मियों व क्षेत्रीय जनता के द्वारा किया गया इस विदाई समारोह में कोतवाल यादवेंद्र पांडे का आंख भर आया जिससे वहां उपस्थित जन समुदाय के आंखों में भी आंसू आ गए,इस तरह से विदाई समारोह को देखकर यादवेंद्र पांडे ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग और प्यार हमें मिलता रहा है इसे मैं हमेशा याद रखूंगा l विदाई समारोह में जहां उनके कार्यों की तारीफ की गई वहीं उनके अग्रिम कार्य के लिए शुभकामना भी दिया गया ,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *