जीयनपुर टी एसआई रामधार पाल को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात ने किया निलंबित

166 Views

वाहन स्वामियों को डरा धमका कर चालान के नाम पर वसूलते थे पैसा

ब्यूरो रिपोर्ट:जयप्रकाश श्रीवास्तव

सगड़ी/आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली में तैनात रामधार पाल टी एस आई को आज अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ यातायात संजय कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया l अप्पर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ संजय कुमार ने बताया कि रामधार पाल के खिलाफ कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि तीन पहिया वाहनों को डरा धमका कर चालान के नाम पर वह देख रहे थे और दो चक्के स्वामियों के चालान के नाम पर पैसा वसूली करते थे इस बात की शिकायत बराबर मिलती रहे इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज उन्हें निलंबित किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि इसकी जांच आगे कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर विधिक अनुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *