ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर नगर के रेलवे क्रॉसिंग बालनिकेतन श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर

168 Views

ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर नगर के रेलवे क्रॉसिंग बालनिकेतन श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रातः काल से ही भक्तों का रेला श्री हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे ।इस क्रम में सर्व प्रथम श्री हनुमान जी महाराज के महामंत्र का जाप अजय मिश्र रिंकू मिश्र तथा आनंद गुप्ता द्वारा किया गया तत्पश्चात विनोद गुप्ता रमेश शर्मा व डा रामगोपाल गुप्त सुनील चौबे अनुपम तथा बब्बन सिंह आदि द्वारा श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ किया गया।श्री हनुमान चालीसा तथा आरती व भोग के बाद घंटो तक भजन कीर्तन किया गया । अंत में पूड़ी हलवा का प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर श्री राम लोहिया राघवेन्द्र सिंह संजय सर्राफ राजेश गुप्ता दिलीप कुमार सोनू वर्मा पंकज राजभर अनिल शर्मा श्याम सुन्दर वर्मा वीरेंद्र गुप्ता राम नरेश गुप्ता जे एन सिंह जवाहर लाल समेत सैकड़ों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *