189 Views
मेहनगर,आजमगढ़। मेहनगर में बड़े ही अकीदत के साथ ईदगाह पर सुबह 6:30 बजे अदा की गई ईद उल फितर की नमाज। इस मौके पर मुस्लिम भाइयों ने देश और समाज में अमन और चैन के लिए दुआएं की तथा एक दूसरे के गले मिलकर के बधाइयां दी। इस मौके पर हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद उल फितर की ढेर सारी बधाइयां दी। ईदगाह पर सकुशल नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में फोर्स के साथ मेंहनगर तहसील के एसडीएम संत रंजन श्रीवास्तव, मेहनगर थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह,भी मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने इस मौके पर सभी मुस्लिम भाइयों को त्यौहार की बधाइयां दी और बच्चों में मिठाइयां, चॉकलेट और खिलौने दे करके उनसे हाथ मिलाकर त्योहारों की बधाइयां दी। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।
