रिपोर्ट: जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़। नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूजा पंडालो पर अलग-अलग प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जा रहे थे इन्हीं क्रम में मेहनगर तहसील अन्तर्गत बोगरिया बाजार में नन्हे मुन्ने बच्चों के नृत्य प्रतियोगिता जिसमें एक वर्ष से लेकर के 12 वर्ष तक के बच्चों को परफॉर्म करना था। तीन दिन से चल रहे इस कार्यक्रम का रविवार के दिन समापन हुआ जिसमें फाइनल राउंड की विजेता के रूप में प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिये गये जिसमें प्रथम पुरस्कार आकृति सिंह ग्राम रस्तीपुर, द्वितीय पुरस्कार आकांक्षा चौहान बोगरिया, त्रितीय पुरस्कार धनंजय कुमार ग्राम-आराजी फुलाइच ने प्राप्त किया। साथ ही साथ दस सांत्वना पुरस्कार भी दिये गये।सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अंकित प्रजापति, कृति गुप्ता, दिव्या, सौम्या, रिशु सिंह, अंश पांडेय, रोमन रजक,शिवम गौड़,विकास चौहान आदि रहे। प्रथम पुरस्कार के विजेता को साइकल, द्वितीय पुरस्कार के विजेता को कूलर,और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता को फर्राटा फैन दिया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष दीपक यादव, हर्षित मोदनवाल, कमल स्वरूप श्रीवास्तव,कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विनोद लाल श्रीवास्तव, नीलू गुप्ता,गणेश गुप्ता, राजू वर्मा, राकेश सिंह, बृजभूषण रजक,संजय यादव,गोलू मोदनवाल,जैकी मोदनवाल,विजय चौहान,धर्मेन्द्र पटेल,जय श्रीवास्तव,साहिल पांडेय, बृजेश यादव, राहुल यादव,डॉ कल्लन राय,डॉ गोविंद प्रजापति,व कमेटी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहें।





