डीसीएसके पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह हुआ आयोजितरिपोर्ट: मनोज कुमार उपाध्याय

635 Views

डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सातदिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह दिनांक 1 मार्च 2025 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनबोध सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ जंग बहादुर प्रजापति एवं डॉ हुमा परवेज़ रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय द्वारा की गई। कार्यक्रम शुरुआत सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना से हआ। संचालन सौम्या एवं प्रीति ने किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल जायसवाल द्वारा किया गया। शिविर के स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवसों पर आधारित कार्यक्रमों के आधार पर साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, अहिल्याबाई होलकर एवं द्रोपदी चीर हरण का नाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनबोध सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा लोगों को जागरूक करना है कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय ने कहा कि छात्रों ने भी शहर में खाना बनाना सिखाएं यह भी उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। स्वयंसेवको ने शिविर के साथ अपने अनुभव भी साझा किया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ धीरज यादव, अभय चौधरी, मुन्नीलाल एवं दिनेश कनौजिया उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *