डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन का आरंभ प्रार्थना एवं योगाभ्यास से कराया गया

521 Views

डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन का आरंभ प्रार्थना एवं योगाभ्यास से कराया गया, इस कार्य के निमित्त श्री हरीलाल जी विभाग अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग विशेष के पीजी कॉलेज, मऊ, उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल जायसवाल के नेतृत्व तथा श्री रवीन्द्र कुमार, समाजशास्त्र विभाग के सहयोग से कंपोजिट विद्यालय भुजौटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन बौद्धिक कार्यक्रम का विषय “सामाजिक सेवा कार्यक्रम” रहा। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मऊ के प्राचार्य डॉ. संदीप राय, विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय राय, अध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग सर्वोदय पीजी कॉलेज, घोसी तथा भानु प्रताप पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक श्री अतुल सिंह ने किया । कार्यक्रम का संचालन सौम्या तथा अल्तमश ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें सेवा का संकल्प लेकर समाज में जाना है। विशिष्ट अतिथि ने लड़कों की समाज में कक्षा में भागीदारी के घटते प्रतिशत पर चिंता जताई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *