मऊ
रिपोर्ट: मनोज उपाध्याय
डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के प्रांगण में प्रथम जनपदीय रोवर रेंजर्स समागम के तृतीय दिवस का आरंभ सर्व धर्म प्रार्थना के साथ हुआ। ध्वज फहराने के साथ तृतीय दिवस की प्रतियोगिता का आरंभ हुआ जिसमें मुख्य रूप से हस्तकला, पेंटिंग, बुनाई, कैंपिंग, पायनियरिंग, स्किल ओ रामा, प्राथमिक चिकित्सा एवं फायर फाइटिंग प्रतियोगिता थी। इसके पश्चात रोवर रेंजर्स में झांकी की तैयारी शुरू की। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हीरालाल यादव प्रदेशिक संगठन कमिश्नर भारत स्काउट और गाइड लखनऊ उपस्थित रहे। कार्य क्रम को संबोधित करते हुए हीरा लाल यादव ने कहा कि आज के परिवेश में सबसे बड़ी जरूरत है कि युवाओं की ऊर्जा का सही आकलन कर उसको सही दिशा में लगाने की जरूरत हैं। व्यक्ति का शारीरिक रूप से बड़ा हो जाना ही ही पर्याप्त नहीं हैं इसके लिए मानसिक व चारित्रिक रूप से भी बड़ा होने की जरूरत हैं तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।
इसके पूर्व कैंप फायर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश मिश्रा जी, उपायुक्त खाद्य सुरक्षा, मऊ एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार जी, ई ओ नगर पालिका परिषद, मऊ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो शर्वेश पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सुरेश मिश्रा जी ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स के समागम में आकर के मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि यहां के रोवर्स रेंजर्स ने अभी भी लोक संस्कृति को जीवित रखा है और मैं यह अपेक्षा करूंगा कि इसके माध्यम से डॉ घनश्याम दुबे लोकगीत की परंपरा को संरक्षण करने का प्रयास करें जिससे कि इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स ने इस समागम में जिस प्रकार के अनुशासन का परिचय दिया है उसे मैं अभी हूं और मैं अपेक्षा करता हूं कि ऐसे ही रोवर रेंजर्स समागम आप लोगों के जीवन कौशल में वृद्धि करता रहे और आप जो यह सीख करके गए हैं इसके माध्यम से समाज सेवा का कार्य में निरंतर प्रगति करते रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंध समिति के मंत्री गौरी शंकर खंडेलवाल ने विशिष्ट अतिथि ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी इस समागम का जो उद्देश्य रहा है उसको अपने जीवन में अंगीकार करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे तथा इस समागम के पश्चात डीसीएसके महाविद्यालय मऊ के जो भी रोवर रेंजर्स ने अपनी कला का प्रदर्शन बेहतर किया है चाहे वह मूर्ति कला हो रुमाल पर पेंटिंग के माध्यम से किए हैं उन्हें उचित माध्यम बनाकर आवश्यक संसाधन जुटाया जाएगा और इसे स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। रोवर्स सचिव डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह व रश्मि पांडेय के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले सभी टीमों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य कृष्ण कुमार खंडेलवाल, गौरव खंडेलवाल ,प्रोo निर्मला सिंह, प्रो० वंदना पाण्डेय, प्रोoचन्द्र प्रकाश राय, डॉ अब्दुल कादिर, डॉ शकील खान, डॉ रजनी सिंह, डॉ अनामिका सिंह, डॉ राय,प्रदीप डॉ उर्मिलेश सिंह, डॉ श्याम जी, डॉ बृजेश यादव, डॉ पीयूष रंजन सिंह दीपक कुमार उपाध्याय, अभिषेक पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, आदि लोग उपस्थित रहें।






