रिपोर्ट:डॉ.अरूण कुमार मिश्रा
कोपागंज मऊ। टड़ियाव गांव निवासी पत्रकार एवं नैन्सी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर अनिल सिंह व सरिता सिंह की पुत्री आयुषी सिंह का बीती रात्रि जनपद के पिपरीडीह के खरगेजपुर गांव निवासी विवेक सिंह के साथ दांपत्य बंधन सूत्र में आबद्ध हो गये। जिसमें जनपद के जानी मानी हस्तीयों ने पहुंच कर वर बधु को अपने आशिर्वचनों से अभिसिंचित करते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। डा० अनिल सिंह के व्यवहार कुशलता व मृदुल स्वभाव के चलते इनके यहाँ सुबह से पहुंचने वालों लोगों का ताँता लग गया। वर वधु को आशीर्वाद देने वालों में समाज वादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व बार एसोसिएशन मऊ के पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय,वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र राय, जनपद के वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश गुप्त, नगर चेयर मैन प्रतिनिधि अरशद रेयाज, एक संदेश न्यूज़ के ब्यूरोचीफ व अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी,डी सी एस के पी जी कालेज मऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार उपाध्याय, डॉ अरुण मिश्रा, जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय, जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विनय श्रीवास्तव, डा० सुनील कुमार गुप्त, पत्रकार अशोक ठाकुर,पत्रकार वाकर रजा,यशवंत राय, संजीव कुमार मिश्र, गणेश मिश्र, किशन मिश्रा सहित तमाम गण मान्य लोग मौजूद रहें।



