ड्यूटी से घर जाते समय रास्ते में बिगड़ी पीआरडी जवान की हालत हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद उपचार के दौरान हुई मौत

193 Views

ड्यूटी से घर जाते समय रास्ते में बिगड़ी पीआरडी जवान की हालत हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद उपचार के दौरान हुई मौत

आजमगढ़ जिला के अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी भकुही ग्राम निवासी सूर्यप्रताप यादव उम्र 50 वर्ष पीआरडी जवान के पद पर अहरौला थाने में तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था में लगी हुई थी। बुधवार की शाम ड्यूटी के बाद वह अपने सहकर्मी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में किशुनदासपुर के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथ में रहे संतोष कुमार ने इसकी जानकारी परिजनों को देते हुए उपचार के लिए उन्हें शहर के करतालपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करादिया जहां रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर लौट गए और मृत्यु के बारे मे विभाग को जानकारी देदिया। जानकारी होने पर विभाग द्वारा गुरुवार को क्षेत्र के दुर्वासा घाट पर गार्ड आफ आनर के साथ शव का दाह संस्कार किया गया। साथी के निधन से दुखी पीआरडी के पूर्व कमांडर हरिश्चंद्र यादव के साथ रमणीत सिंह, सर्वेश मौर्य, राजेंद्र यादव, बृजभूषण यादव, संतोष कुमार यादव, कालीचरण, संतोष कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक परिवार को हर संभव मदद देने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *