तरवा ब्लॉक परिसर में वृहद स्तर पर किया गया स्वास्थ्य मेले का आयोजन।

199 Views

तरवा आजमगढ़। तरवा विकासखंड के प्रांगण में आज प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज वृहद स्तर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया गया जिस के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं लालगंज के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह रहे, तथा साथ में उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़, नायब तहसीलदार लालगंज के साथ अन्य तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। नरेंद्र सिंह ने मेले का भ्रमण किया तथा हर काउंटर पर जाकर एक एक चीज की जानकारियां प्राप्त किया मेले में तकरीबन 35 काउंटर अलग-अलग विभाग के बनाए गए थे जिसमें स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, टीकाकरण, ईकेवाईसी, पर्यावरण, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, पुष्टाहार, खेलकूद, जैविक खेती संबंधी स्टॉल, समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से बने दिए आकर्षण का केंद्र रहा। डॉ देवेंद्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में इस प्रकार के मेले का आयोजन समय-समय पर किया जाता है तथा सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जाती है उनका लाभ लाभार्थियों को दिया जाता है आज डॉक्टर देवेंद्र सिंह की लगन एवं मेहनत का ही परिणाम है कि तरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमगढ़ में अपना एक अलग स्थान रखता है। तरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों कर्मचारियों में डॉक्टर देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ विजय, डॉ शिवकुमार, डॉ ए आर सिंह, तमाम कर्मचारी स्टाफ नर्स एवं आशा कर्मी उपस्थित रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *