197 Views
तरवा, आजमगढ़। तरवा ब्लॉक सभागार में फरवरी माह में होने वाले तहसील इकाई मेहनगर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी पत्रकार और जिला अध्यक्ष विवेकानंद पांडे के साथ आइडियल जर्नलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे के आवास पर एक आवश्यक बैठक की गई। जहां सभी पत्रकारों द्वारा जिला अध्यक्ष के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विशाल सिंह, डॉ राम सुंदर, सूरज सिंह, जय शर्मा ,उमेश पांडे, दीपक सिंह ,माखन माखन चौहान ,सहित सभी पत्रकार उपस्थित रहे। होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी से विचार विमर्श किया गया कि किस प्रकार से कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे और जिला अध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने कहा कि हम लोग का पूर्ण सहयोग रहेगा आप लोग ऐसे ही संगठन को मजबूती प्रदान करें।
