दबंगो ने नरेश यादव को पीटकर किया अधमरा, दोनो हाथ कि हड्डी टूटी

202 Views

आजमगढ़ ब्लॉक जहानागंज के ग्रामसभा टीसौरा माफी के मोहल्ला नसरतताल का बताया जा रहा है। नरेश यादव पुत्र कुमार यादव ने आरोप लगाते हुवे कहा कि देवेंद्र (लाली) यादव व हरिंद्र यादव पुत्रगड़ अच्छेलाल ने मुझे रास्ते मे रोककर बुरी तरह से मार पिट कर अधमरा कर दिया जिससे मेरी दोनो हाथों की हड्डियां टूट गयी है। नरेश यादव ने यह भी कहा कि उपरोक्त दोनो भाई मनबढ़ व दबंग ब्यक्ति हैं किसी के साथ मार फौजदारी करने को तैयार रहते हैं। जहानागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर लाली यादव व हरिंद्र यादव के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है। नरेश यादव का इलाज मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में चल रहा है। नरेश यादव ने बताया कि लाली यादव की बहन से हमारे लड़के का अवैध सम्बंध था जिसका सुलह समझौता भी थाने पर हुवा था लड़की अपनी मर्जी से गयी थी उन्होंने थाने में बयान भी दिया था। नरेश यादव ने यह भी कह दिया था कि यदि हमारे लड़के की गलती हो तो वह स्वयं जिम्मेदार है मुझसे कोई मतलब नही है। फिर भी दबंगो ने नरेस यादव को पीटकर दोनो हाथ की हड्डियां तोड़ दी है। जहानागंज पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आइये दिखाते हैं कि नरेश यादव ने क्या कुछ कहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *