रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
मऊ । मऊ जनपद में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जगह-जगह पर अनेकों प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रोटरी क्लब मऊ के द्वारा रोज गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को योगाभ्यास कर बताया गया की प्रत्येक दिवस हम सभी को योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए जिससे हमारा मन और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहेंगे और इससे हम किसी भी प्रकार के रोग के चपेट में नहीं आ सकते। वही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में अनेकों प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अनेकों चिकित्सा कर्मियों, पत्रकारों, शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों, व्यवसायियों एवं समाज सेवियों ने मिलकर के आज योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति लगाव रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आर्मी से रिटायर्ड कमल प्रकाश गुप्ता ने बताया कि योगाभ्यास एक साधना है जिसे हमें रोजाना नियमित करना चाहिए जिससे हम अपने शरीर मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर डी सी एस के पीजी कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि रोजाना योगाभ्यास करने से हम निरोगी रहेंगे और किसी भी प्रकार का रोग हमें आकर्षित नहीं कर सकता। इस काम क्रम में मार्क फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के एरिया मैनेजर अजय गुप्ता ने बताया कि हम सभी को रोजाना अर्ली मॉर्निंग उठ जाना चाहिए और फ्रेश होकर के कम से कम 20 मिनट ही योगाभ्यास करें परंतु रोजाना करना चाहिए जिसका लाभ हमें अवश्य मिलेगा। इसी क्रम में आर के पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल कटहन सिंहपुर आजमगढ़ के प्रधानाचार्य जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हमे अपने विद्यालयों में बच्चों को योगाभ्यास के लिए अवश्य प्रेरित करना चाहिए और हो सके तो योगाभ्यास का एक क्लास भी जारी करना चाहिए जिससे समाज में योगाभ्यास के प्रति बच्चे जागृत हो और योग का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर लोगों को योग के प्रति आकर्षित किया जाए।





