दिन-ब-दिन बिजली विभाग की बढ़ती जा रही है मनमानी सरकार के 6 घंटे के रोस्टिंग की जगह 12 घंटे कट रही बिजली

185 Views

मेहनगर, आजमगढ़। दिन-ब-दिन बिजली विभाग की पढ़ती जा रही मनमानी को देखते हुए जनता परेशान है जहां पर सरकार ने 6 घंटे की रोस्टिंग के लिए ही कहा है वही 12 से 13 घंटे की रोस्टिंग की जा रही है अथाह गर्मी और उमस भरे वातावरण में 12 से 13 घंटे बिजली की रोस्टिंग जानलेवा साबित हो रही है गर्मी से बच्चे बूढ़े और नौजवान सभी परेशान हैं वहीं बिजली विभाग के कर्मी गांव -गाव पहुंचकर के बिजली का बिल वसूल रहे हैं बिजली का बिल सही ना रहने पर लोगों की बिजली का कनेक्शन काट दी जा रही है यह भी देखा गया है कि लोगों के घर कुछ लोगों के घर बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है वह बिजली का कनेक्शन कटे हुए लगभग 15 से 20 साल बीत चुके हैं और अब जाकर के उनका बिल कई गुना आ रहा है साथ ही साथ आरसी भी काट दी जा रही है यहां तक खबर मिल रही है कि बहुत से गांव में पूरे गांव के कनेक्शन को काट दिया जा रहा है।क्या सरकार ने ऐसा कोई आदेश पारित किया है ?सरकार ने तो यह कहा है कि गरीबी रेखा से नीचे या मध्यम वर्गीय परिवार को घर-घर कनेक्शन दिया जाए और उन्हें बिजली पहुंचाई जाए ना कि यह कहा है कि लोगों को परेशान किया जाए उनके घर के कनेक्शन को काट दिया जाए , बिजली कनेक्शन के नाम पर अधिक पैसे वसूले जाएं या उनकी बेइज्जती की जाए और गांव में पूरे गांव को अंधकारमय कर दिया जाए। बिजली विभाग का अगर यही रवैया रहा तो 2024 के चुनाव में सरकार को जनता जवाब अवश्य देगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *