दुर्गा पूजा पंडाल में चार दिवसीय श्री राम कथा में दूसरे दिन शिव पार्वती विवाह का वर्णन किया गया

221 Views

बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत बोगरिया बाजार में पुलिस चौकी के बगल में लगभग 45 वर्षों से लगातार पूजा पंडाल में मां दुर्गा की स्थापना की जाती रही है इस वर्ष भी नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा सप्तमी के दिन मां दुर्गा की स्थापना की गई इसके साथ ही पूजा पंडाल में चार दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ भी किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ मेहनगर क्षेत्र की वर्तमान विधायक पूजा सरोज व चंद्रा देवी इंटर कॉलेज बोगरिया के प्रधानाचार्य श्री जय प्रताप यादव ने फीता काटकर किया। चार दिवसीय राम कथा में अयोध्या से चलकर आए हुए श्री अमित जी महाराज ने आज दूसरे दिन श्री रामचंद्र जी के चरित्र चित्रण का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए रामचरितमानस के महत्व के बारे में लोगों को बताया साथ ही साथ शिव पार्वती विवाह का वर्णन भी लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ सुना उन्होंने बताया कि इस जगत में पुरुषों में सबसे उत्तम कहे जाने वाले पुरुषोत्तम श्री राम ही हैं जिनके चरित्र का वर्णन स्वयं ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी करते हैं। अतः हम सभी को भगवान श्री राम के चरित्र के समान अपने जीवन में भी स्वयं के चरित्र का निर्माण करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पूर्वी के सभी कार्यकर्ता व सैकड़ो की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *