दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की हुई मौत, शादी के प्रोग्राम से घर लौटते समय हुआ हादसा

179 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

अहरौला/आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस 191 के पास सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। बता दे की पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी रीना उम्र 19 वर्ष पुत्री हीरालाल, अपनी मां शोभा देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी हीरालाल, भाई नमन उम्र 13 वर्ष पुत्र हीरालाल आडिका में अपने रिश्तेदारी में शादी के प्रोग्राम में आई थी, सुबह 11:00 स्कूटी से अपने घर के लिए रवाना हुई जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 191 के पास जैसे ही हाईवे पर चढ़ी की आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हाईवे पर कार्य वाहन ने घायलों को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रीना को मृत घोषित कर दिया अब घायल मां और भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अहरौला ने बताया कि वहां को अपने कब्जे में ले लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घायलों को प्राथमिक उपचार करा कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *